कोरस: जयवन्त कलीसिया प्रभु के सिंहासन तक राज्य करने को जल्द उठा ली जायेगी सिद्धता पाये हुए पवित्र सन्त लोग
राजदण्ड लिये हुए नर बच्चा ही है। जाति-जाति पर मसीह राज्य है करता पराक्रम का राजदण्ड है लिये अपने कीमती लहू से, पाप के बन्धन को तोड़के पवित्र जाति बनाया है हमें।
जयवन्त
2 अभिषेक देकर हमें राजा बनाया राजदण्ड देकर सामर्थ है दिया जयवन्त होकर उसके कामों को अन्त तक करें यीशु के साथ हम भी राज्य करेंगे।
… जयवन्त
3 मसीह के समान बन उसी को प्राप्त करें प्रार्थना में कराहते हम रहें नम्र और दीन बनकर अधिकार का राजदण्ड लिये सिंहासन पर मसीह के साथ बैठेंगे।
जयवन्त
4 राजदण्ड के साथ प्रभु न्याय करेगा शत्रु को चकनाचूर करेगा पापी अधर्मियों का, वचन से न्याय करेगा पवित्र जीवन को सम्भालें हम सदा ।
… जयवन्त
5 दुःख, मृत्यु और मन के क्लेश जब सताये मसीह के प्रेम से जय पायेंगे विश्वासयोग्यता से हम, मृत्यु तक कष्ट सहेंगे जीवन का मुकुट हम प्रभु से पायेंगे।
जयवन्त